{"_id":"5c97e23fbdec2213fc305c7b","slug":"141553457727-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में ऊंची आवाज में गाना बजाने पर पुलिसकर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में ऊंची आवाज में गाना बजाने पर पुलिसकर्मियों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज म्यूजिक बजाने से रोकने पर कांस्टेबल से मारपीट, फाड़ी वर्दी
सबहेड
पुलिस ने आरोपी कंपनी मैनेजर पर केस दर्ज कर किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाल ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-28 स्थित पार्किंग के पास शनिवार रात उस समय हंगामा हो गया जब पुलिसकर्मियों ने कार सवार एक कंपनी के मैनेजर को फुल साउंड म्यूजिक बजाने से मना किया। मैनेजर म्यूजिक बंद करने की बजाय पुलिसकर्मियों से भिड़ गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फट गई। मामले को तूल पकड़ते देख सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) निवासी रोहित पटियाल (24) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332 और 353 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शनिवार देर रात आई-20 कार नंबर (एचपी73 9844) सवार रोहित तेज आवाज में संगीत बजा रहा था। वहां पर मौजूद लोगों ने उससे आवाज कम करने को कहा लेकिन आरोपी ने आवाज कम करने की बजाय लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर और सेक्टर-26 थाना पुलिस कांस्टेबल सोनू और हेड कांस्टेबल करमबीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और रोहित से म्यूजिक बंद करने को कहा तो उसने संगीत बंद करने के बजाए म्यूजिक सिस्टम को फुल पर कर दिया। पुलिस द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने कांस्टेबल सोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे कांस्टेबल सोनू को चोटें भी आईं। यहां तक उसकी वर्दी भी फट गई। इसके बाद सेक्टर-28 बीट इंचार्ज हेड कांस्टेबल करमबीर सिंह की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिमाचल के बद्दी स्थित एक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है।
होली के दिन भी कांस्टेबल से हुई थी मारपीट
बीते दिनों होली पर मौलीजागरां में एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर में तैनात कांस्टेबल से चार हुड़दंगियों ने हाथापाई कर उसकी वर्दी फाड़ डाली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पीड़ित कांस्टेबल संदीप कुमार के ब्यान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन अन्य मौके से फरार हो गए थे।