{"_id":"5c929bf9bdec22143b6f0929","slug":"141553112057-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक ने युवती से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल संचालक ने युवती से की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मालिक ने की युवती से छेड़छाड़
तीन दिन पहले ही होटल में नौकरी पर लगी थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत एक होटल मालिक ने रूम देखने के बहाने युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 354ए के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात बुधवार शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत एक होटल में युवती से छेड़छाड़ हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 21 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह वह पिछले तीन दिन से होटल में नौकरी पर लगी है। बुधवार शाम होटल मालिक आया और कमरे दिखाने की बात कहने लगा। वह होटल के पहली मंजिल पर ले गया और रूम देखने का बहाना बनाकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दिया। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने होटल मालिक पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।