फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2500 रुपये समेत बीड़ी-सिगरेट की पेटी चोरी कर दो युवक फरार

2500 रुपये समेत बीड़ी-सिगरेट की पेटी चोरी कर दो युवक फरार

Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
2500 रुपये समेत बीड़ी-सिगरेट की पेटी चोरी कर दो युवक फरार
2500 रुपये समेत बीड़ी-सिगरेट से भरी पेटी चुराई
विज्ञापन

रामदरबार फेस-2 में दो युवकों ने अंजाम दी वारदात, पुलिस नहीं लगा सकी कोई सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 के मकान नंबर 2349 के समीप बीते शनिवार को दो अज्ञात युवक एक दुकानदार के 2500 रुपये समेत बीड़ी-सिगरेट से भरी पेटी चुराकर फरार हो गए। दुकानदार ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन जब तक कोई अन्य राहगीर उनकी मदद कर पाता, आरोपी भागने में कामयाब हो गए। वारदात की सूचना पर सेक्टर-31 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें दुकानदार ने अपनी पहचान 2349 मकान नंबर निवासी बंटी कुमार के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि घर के समीप ही उनकी नकदी व बीड़ी सिगरेट से भरी पेटी रखी थी। उस दौरान दोनों अज्ञात युवक पेटी को चुरा कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed