फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भगौड़े गैंगस्टर जयपाल के संपर्क में भी था दिलप्रीत

भगौड़े गैंगस्टर जयपाल के संपर्क में भी था दिलप्रीत

Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
भगौड़े गैंगस्टर जयपाल के संपर्क में भी था दिलप्रीत
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ....
विज्ञापन


भगौड़े गैंगस्टर जयपाल के संपर्क में भी रहा दिलप्रीत
-गैंगस्टर रिंदा के अलावा जयपाल से भी रहा कनेक्शन
-दिलप्रीत की गर्लफ्रेंड की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर सर्च
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा भगौड़े गैंगस्टर जयपाल के संपर्क में भी रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने कबूला कि वह साथी गैंगस्टर रिंदा के अलावा जयपाल के संपर्क में भी रहा है। उसने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर विक्की गौंडर जयपाल का ड्राइवर होता था। अब पुलिस गैंगस्टर जयपाल के ठिकाने तलाशने में जुटी है।

पंजाब पुलिस ने वीरवार को रिमांड पर लाई गई दिलप्रीत की गर्लफ्रेंड रूपिंदर कौर और हरप्रीत कौर को साथ ले जाकर विभिन्न जगहों पर सर्च की। इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां और साक्ष्य लगे हैं। पंजाब पुलिस केस को मजबूत बनाने के लिए सभी साक्ष्य और जानकारियां एक-दूसरे से सिलसिलेवार तरीके से जोड़ कर जांच में जुटी है। दिलप्रीत और उसकी गर्लफ्रेंड से अब तक हाथ लगी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने भगौड़े गैंगस्टर रिेंदा और गैंगस्टर जयपाल सहित अन्यों के ठिकानों और गतिविधियों का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, पुलिस को फिलहाल दिलप्रीत उर्फ बाबा की गर्लफ्रेंड रूपिंदर कौर के सेक्टर-38 मकान की सर्च भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed