फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बुलेट सवार पीजीआई सफाईकर्मी की मौत

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बुलेट सवार पीजीआई सफाईकर्मी की मौत

Thu, 09 May 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बुलेट सवार पीजीआई सफाईकर्मी की मौत
चंडीगढ़। सेक्टर-24/25 लाइट प्वाइंट के नजदीक मंगलवार की देर रात बिना हेलमेट बुलेट पर जा रहे पीजीआई के सफाई कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। बुलेट पर पीछे बैठे दोस्त की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों पार्टी कर घर लौट रहे थे। अचानक बुलेट फिसलकर सीधे पेड़ से जा टकराया। इसमें दोनों लहूलुहान हो गए। पीसीआर ने घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने डड्डूमाजरा निवासी सन्नी (29) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोस्त विजय कुमार उर्फ बिल्ला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-24/25 लाइट प्वाइंट के पास दो युवक लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे पड़े हैं। सूचना पर पीसीआर समेत सेक्टर-11 थाना पुलिस पहुंची। बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी, जबकि दोनों युवक लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई बलराम ने बताया कि सन्नी पीजीआई में बतौर सफाई कर्मी कार्यरत था। बीती रात वह सेक्टर-25 निवासी दोस्त बिल्ला के साथ पार्टी कर वापस बुलेट पर घर लौट रहा था। दोनों बिना हेलमेट बुलेट पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सन्नी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई बलराम ने बताया कि सन्नी की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed