{"_id":"5bc0f9f2bdec2269bc7fdc32","slug":"121539373554-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 1 लाख
सेक्टर-45 के रहने वाले राकेश ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, दिल्ली निवासी महिला पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिंगापुर में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिल्ली निवासी कनिका बुद्घि राजा और अन्यों के खिलाफ आईपीसी 420 व 34 की धारा के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 निवासी राकेश कुमार राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर का काम करता है। मई के महीने में वह दोस्त मिक्की से मिला और विदेश में नौकरी करने की बात कही। इसके बाद उसके कहने पर वह दिल्ली के सुख विहार आजाद पहुंचा, तो वहां उसकी मुलाकात कनिका नाम की एक महिला से हुई। पीड़ित ने बताया कि महिला ने उसे सिंगापुर में ड्राइवर की नौकरी का ऑफर देकर बोला कि उसे इस नौकरी के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये देने होंगे, बाकी 1 लाख नौकरी लगने के बाद उसकी सैलरी से काटे जाएंगे, जिसके बाद उसने सेक्टर-17 स्थित एक बैंक के जरिए उसने अकाउंट में पैसे डलवा दिए। अगले महीने एक व्यक्ति उससे मिलने आया और बोला कि उसे मैडम ने भेजा है, बाकी के पैसे लेने के लिए, जिसके बाद पीड़ित ने उसे 70 हजार नकदी दे दी। इस दौरान उसे सिंगापुर का वीजा और अन्य कागजात दे दिए गए। जब उसने कागजात किसी जानकार को दिखाए तो वह फर्जी निकले। जब उसने दोबारा उन लोगों को फोन किया तो वहां से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।