{"_id":"5cbb77dcbdec22141454a11f","slug":"111555789788-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट पहने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को इनोवा ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट पहने ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को इनोवा ने मारी टक्कर, एक की मौत
Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-14/15 के लाइट प्वाइंट के पास शुक्रवार देर रात 12:45 बजे तेज रफ्तार इनोवा ने बिना हेलमेट बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार डिलीवरी ब्वाय की मौत हो गई। जबकि दो दोस्त बाल बाल बच गए। हादसे के वक्त वे नयागांव से घर लौट रहे थे। टक्कर लगते ही बाइक करीब 10 फुट दूर जा गिरी। पीसीआर घायल युवक को पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान खरड़ निवासी जसप्रीत शर्मा (28) के रूप में हुई है।
सेक्टर-11 थाना पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। खरड़ निवासी अर्शदीप सिंह (20) ने बताया कि वह प्लेटिना बाइक से नयागांव स्थित अपने दोस्त के घर से मोहाली लौट रहा था। बाइक जसप्रीत चला रहा था, उसके पीछे रिषभ धीमान (24) जबकि सबसेे पीछे वह खुद बैठा था। रात करीब पौने एक बजे सेक्टर-14/15 के लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक करीब 10 फुट दूर जा गिरी। जबकि कार चालक फरार हो गया।
पीयू के गेट नंबर 2 की तरफ से आई गाड़ी
पुलिस जांच में सामने आया कि इनोवा गाड़ी पीयू के गेट नंबर दो की तरफ से सेक्टर-15 की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी खंगाले हैं ताकि कार चालक का पता लग सके।
विज्ञापन
जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय था जसप्रीत
जसप्रीत जोमैटो में ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने का काम करता था। वह पंजाब के बरनाला का निवासी था। जसप्रीत ने नई बाइक खरीदी थी। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे।
काश जसप्रीत ने हेलमेट पहना होता
टक्कर लगने के बाद बाइक चला रहे जसप्रीत का सिर सड़क से टकराया और खून बहने लगा। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। यदि जसप्रीत ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।
इस वर्ष हो चुकी हैं 21 मौतें
शहर के अलग अलग एरिया में जनवरी से लेकर अब तक कुल 21 मौतें हो चुकी हैं। आए दिन ट्रैफिक पुलिस सड़क हादसों को लेकर शहर निवासियों को जागरूक करती रहती है, इसके बावजूद सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं।