{"_id":"5cd333bfbdec22070c08fcc7","slug":"101557345215-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला जेल से जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला जेल से जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए आया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अंबाला जेल से जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए आया एक कैदी हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी एनडीपीएस एक्ट में अंबाला जेल में सजा काट रहा था। पीसीआर और सेक्टर-34 थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे का है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि जीएमसीएच-32 से अंबाला जेल का एक कैदी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि अंबाला जिला निवासी कैदी एनडीपीएस एक्ट में अंबाला जेल में बंद है। उस पर नशे के इंजेक्शन सप्लाई करने का आरोप है। उसे अंबाला पुलिस में तैनात एएसआई भूपेश कुमार टीम के साथ जीएमसीएच-32 लेकर आए थे। पुलिस कर्मचारी हॉस्पिटल के बी-ब्लॉक में लेकर गए तो कैदी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। अंबाला पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आसपास के एरिया में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।
इससे पहले भी फरार हो चुके हैं कैदी
यह कोई पहला केस नहीं है। इससे पहले भी कैदी पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुके हैं, लेकिन इस बार अंबाला पुलिस के गिरफ्त से कैदी फरार हुआ है। यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार कैदी पुलिस की गिरफ्त से कैसे इतनी आसानी से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि पता लग सके आरोपी किस ओर भागा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।