फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Mobile snatched by stopping Gypsy, get account transfer of 1400 rupees from Google Pay

अपराध : जिप्सी रुकवाकर मोबाइल छीना, गूगल पे से 1400 रुपये भी एकाउंट ट्रांसफर करवाए

Mon, 21 Feb 2022 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Crime: Mobile snatched by stopping Gypsy, get account transfer of 1400 rupees from Google Pay
पिंजौर। चंडीगढ़ प्रेमपुरा रोड से पिंजौर की तरफ आ रही जिप्सी सवार लोगों से बाइक सवार दो लोगों ने मोबाइल छीना। इसके बाद चाकू दिखाकर उनके गूगल पे से 1400 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता पदमा सेवांग निवासी गांव दिसकित जिला नूबरा लेह लद्दाख ने बताया कि वह फिलहाल किराए के मकान में आदर्श नगर नया गांव मोहाली पंजाब में रह रहा है।
विज्ञापन

वह पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ रहा है। 17 फरवरी को वह रात के समय अपनी बहन डोलमा सहित दोस्त छरिन, डोलकर, यशिका के साथ नया गांव से पिंजौर की तरफ अपनी जिप्सी में आ रह थे। जब वे गांव प्रेमपुरा से थोड़ी आगे गांव खेड़ा के समीप पहुंचे तो बाइक दो लोगों ने अपनी बाइक उनकी जीप के आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। बाइक सवारों से रास्ता रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने चाकू निकाल लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके गूगल पे खोला और चाकू दिखाकर गूगल पे का पासवर्ड पूछा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने डर के मारे पासवर्ड बता दिया। आरोपियों ने उसके बाद उसका गूगल-पे खोला और अपने अकाउंट में 1400 रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। उनसे कहा कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो वे उन्हें जान से मरवा देंगे उसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के अगले दिन उसकी बहन के फोन पर मिस काल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसकी बहन ने उस नंबर पर कॉल की तो किसी ने भी कॉल नहीं उठाई। उसकी बहन ने उसे बताया कि यह वही नंबर है जिस पर आरोपियों ने गूगल पे से पैसे ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed