{"_id":"6574c5be481ad56a740697ee","slug":"crime-is-increasing-in-the-city-due-to-beggars-take-action-soon-get-rid-of-them-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7204-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भिखारियों से शहर में बढ़ रहे अपराध, जल्द करें कार्रवाई, दिलाएं निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भिखारियों से शहर में बढ़ रहे अपराध, जल्द करें कार्रवाई, दिलाएं निजात
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-10 के हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) ने ट्रैफिक लाइट पर वाहन चालकों को परेशान करने, शहर में बढ़ती चोरियों और अपराध में भिखारियों के शामिल होने की संभावना पर डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह से कठोर कार्रवाई करने के लिए मांग पत्र सौंपा। शनिवार को हौवा अध्यक्ष भारत हितैषी ने डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह को बताया की पंचकूला में 2000 के करीब भिखारी हैं।
शहर में बढ़ रहे अपराध और चोरी की घटनाओं से ऐसी पूरी आशंका है कि कहीं भिखारियों के वेश में शहर में आपराधिक तत्व न घूमते हों, जो कभी भी मौका मिलने पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। भारत हितैषी ने डीसीपी को बताया कि भिखारी भीख मांगने की आड़ में शहर के घरों की रेकी करते हैं। बाद में चोरी, छीना झपटी और ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
हौवा प्रधान बीएम कौशिक, महासचिव एनके खोसला, सचिव आरके शर्मा और वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष शर्मा ने बताया कि नौजवान भिखारी भीख मांगने के लिए घरों की घंटी बजाते हैं। कई बार तो घरों के आंगन में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं को परेशान करते हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत चिंताजनक और गंभीर है।
विज्ञापन
हौवा संस्थापक एनसी स्वामी, वरिष्ठ उप प्रधान अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज ने बताया कि शहर के ट्रैफिक लाइट पर छोटे-छोटे बच्चों से भीख मंगवाने वाला गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए महिला भिखारी वाहनों के दरवाजों और शीशों पर भीख के कटोरे मार मारकर वाहन चालकों को परेशान करते हैं। हौवा संरक्षक संजय आहूजा, हरीश साहनी, एसके शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक लाइट्स पर रुके वाहनों में कीमती सामान और कैश होता है। इन भिखारियों के द्वारा रुके हुए वाहनों में किसी भी समय चोरी की घटना हो सकती है।
हौवा उप प्रधान कुसुम अरोड़ा, बृजलाल जैन, जीडी बत्रा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, और डीएन मोंगा ने कहा कि संगठित तरीके से भीख मंगवाने के लिए बच्चों से अंग भंग जैसे नाटक करवाए जाते हैं। भारत हितैषी, बीएम कौशिक, प्रोफेसर बीके गुप्ता, जीसी कौशिक, शिवकुमार वर्मा, रवि भारद्वाज, एसपी विज, अनिल ग्रोवर ने डीसीपी से पुरजोर मांग की है कि इन भिखारियों को दी हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ बैगर एक्ट 1971 के अंतर्गत गिरफ्तार करके बच्चों को स्नेहालय, महिला भिखारियों को नारी निकेतन और बुजुर्ग भिखारियों को ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया जाए ताकि पंचकूला वासियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। हौवा प्रतिनिधिमंडल को डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।