फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Friendship on Facebook, nude video made on WhatsApp, blackmailed and duped Rs 12.73 lakh

अपराध : फेसबुक पर दोस्ती, व्हाट्सएप पर बनाई न्यूड वीडियो, ब्लैकमेलिंग कर ठग लिए 12.73 लाख रुपये

Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime: Friendship on Facebook, nude video made on WhatsApp, blackmailed and duped Rs 12.73 lakh
पंचकूला। पंचकूला की साइबर सेल और सेक्टर-20 पुलिस ने न्यूड वीडियो बनाकर 12.73 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग कर हड़पने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 3.50 लाख रुपये कैश भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी नासिर मोहम्मद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जबकि दूसरे आरोपी कुशल पाल उर्फ अजय निवासी गांव जरार, थाना बाहा, जिला आगरा उत्तर-प्रदेश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पंचकूला एसीपी उमेद सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 8 जुलाई 2021 को सेक्टर-20 में केसी राणा निवासी यंगमैन हाऊसिंग सोसायटी सेक्टर-20 पंचकूला ने शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार कुछ दिन पहले फेसबुक अकाउंट पर एक निशा नाम की लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद उसके मैसेज आने शुरू हो गए। लड़की ने फेसबुक के माध्यम से उसका व्हाट्स एप नंबर लिया। अगले दिन लड़की ने शिकायतकर्ता को व्हाट्स एप के माध्यम से न्यूड वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसके दोस्तों को भेजने शुरू कर दिए। उसने पैसों की डिमांड की। पीड़ित ने पहले 42000 फिर 35000 और आखिर में 71000 रुपये उसको ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती रही।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव मल्होत्रा नाम के व्यक्ति ने फोन करके कहा कि आपकी यू-ट्यूब पर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने संबंधित एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आपको गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद पीड़ित ने यू-ट्यूब से वीडियो डिलिट करवाने के नाम पर 32000, 25000 और 71000 रुपये उसको ट्रांसफर कर दिए। यहां भी ब्लैक मेलिंग का खेल नहीं रुका। केसी राणा ने इज्जत बचाने की खातिर आरोपियों के खाते में एक लाख, चार लाख, तीन लाख, 1.5 लाख, 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इस प्रकार आरोपियों ने इस मामले में पीड़ित से करीब 12.73 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित केसी ने परेशान होकर बाद में साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-20 पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया। अब गैंग का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
पुलिस ने आरोपी नासिर मोहम्मद गांव इसनाका, जिला भरतपुर राजस्थान को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान इस गैंग में शामिल दूसरे आरोपी कुशलपाल उर्फ अजय निवासी गांव जरार जिला आगरा उत्तर प्रदेश को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी नासिर मोहम्मद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी कुशलपाल उर्फ अजय निवासी गांव जरार, थाना बाहा, जिला आगरा उत्तर प्रदेश को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

ऐसे करते हैं ब्लैकमेल
पंचकूला एसीपी उमेद कुमार ने बताया कि इस प्रकार का गैंग अलग-अलग लड़कियों की खूबसूरत फोटो के जरिए अलग-अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग एप या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद रात में फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्स एप पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना लेते हैं। दरअसल, ये साइबर क्रिमिनल वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल फोन पर स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन कर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में पहले से बनाई लड़की के न्यूड होने की वीडियो प्ले कर देते हैं। बाद में इसी वीडियो को फेसबुक फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
यह बरतें सावधानी
- सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें तथा अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें।
- अनजान नंबर से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की बजाय रियल मोड पर कर दें।
- सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम) अन्य अकाउंट में किसी अनजान लड़की की भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें।
- अगर आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उसे रिपोर्ट कर दे ऐसा करने से यू-ट्यूब उस वीडियो को हटा देगा।
- किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दे। अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी ना दें और ना ही अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करें।
- अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो नजदीकी पुलिस थाने में जाकर व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed