{"_id":"6232170a800917383256f974","slug":"crime-detective-staff-arrested-three-accused-who-cheated-two-crores-pkl-office-news-pkl444834146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : डिटेक्टिव स्टाफ ने दो करोड़ ठगने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : डिटेक्टिव स्टाफ ने दो करोड़ ठगने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने बीमा पॉलिसियों के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में गिरोह के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित कुमार, नागेंद्र और संजय कुमार निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत तीनों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर दिल्ली, नोएडा सहित अन्य जगह दबिश दे रही है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंस्पेक्टर मोहिंदर सिंह ने बताया कि बीमा पॉलिसियों के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में अब तक दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह गिरोह दो टीम में काम करता था। इसमें एक टीम लोगों से संपर्क करती थी, और दूसरी टीम बैंक खातों में पैसे जमा करवाती थी। सूत्रों की माने तो आरोपी ठगे पैसों को प्रॉपर्टी में निवेश करते थे। पुलिस उस पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कई चीजें बरामद हो सकती हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप लाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वे कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में लाइफ हेल्थ इंश्योरेंस पांच साल के लिए ली थी। इस बारे में किसी किरमोई नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन करके कहा कि अच्छे रिटर्न के लिए पॉलिसी खरीद लो। आरोपी ने इस बारे विभिन्न नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने वर्ष 2015 में कुछ पॉलिसी खरीद ली। उसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में पैसे लेना शुरू कर दिए और शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वे अपने खातों से बुकिंग करके बेहतर छूट प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसियों के भुगतान के बहाने आरोपी पैसे लेते थे। शिकायतकर्ता से आरोपी ने धोखाधड़ी कर दो करोड़ रुपये ले लिए। वर्ष 2020 में शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने सभी पॉलिसियों की जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ठग लिए हैं। इसके बाद कालका थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंप दी थी।