फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Bike collided behind a container parked on the highway, rider died

अपराध : हाईवे पर खड़े कंटेनर के पीछे से टकराई बाइक, सवार की मौत

Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Crime: Bike collided behind a container parked on the highway, rider died
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव रिहावड़ के पास सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार और पीसीआर इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिहावड़ गांव के पास एक कंटेनर का अचानक टायर पंचर हो गया। कंटेनर चालक अपने वाहन को सड़क के किनारे लगाकर जैसे ही टायर बदलने लगा तो अचानक पीछे से आ रहा एक मोटरसाइकिल खड़े कंटेनर के पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का हेलमेट और मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। कंटेनर चालक और सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बाइक पंजाब नंबर की थी। सवार की अभी शनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को शनाख्त के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed