फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: A young man was injured by attacking him with a knife for intervening in a quarrel.

अपराध : झगड़े का बीच-बचाव करने पर युवक को चाकू से हमला कर किया घायल

Mon, 07 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Crime: A young man was injured by attacking him with a knife for intervening in a quarrel.
पंचकूला। सरकारी स्कूल रामगढ़ के पास झगड़े का बीच-बचाव करने वाले युवक को एक पक्ष ने चाकू से घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई रेफर कर दिया। चंडीमंदिर पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने आरोप लगाया कि तीन फरवरी को दोपहर 12 बजे उनका बेटा अपने दोस्त गौरव के साथ सरकारी स्कूल रामगढ़ के पास लगी दुकान में जूस पीने गया था। इसी दौरान उसके दोस्त का झगड़ा रोहताश नाम के युवक से हो गया। जगदेव सिंह ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इस पर गुस्साए रोहताश ने जगदेव सिंह को जान से मारने की धमकी देकर अपने दोस्त को बुलाने चला गया। रोहताश अपने दोस्त अजय सहित करीब दस लोगों के साथ सरकारी स्कूल रामगढ़ के सामने दोबारा आ गया। आते ही उसने जगदेव सिंह के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

आरोपी रोहताश और अजय ने उसके पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। वार करने के बाद गंभीर हालत में जगदेव सिंह बेहोश होकर वहीं गिर गया। कुछ देर बाद पिता जरनैल सिंह के पास जगदेव सिंह के घायल होने का फोन आया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद जरनैल सिंह उसको एंबुलेंस से लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने गंभीर हालत में घायल होने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। एमएलआर रिपोर्ट में जगदेव सिंह को करीब 10 जगह चोटें आई हैं। जगदेव सिंह के बयान नहीं दे पाने पर पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed