फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corporation team reached industrial area to know the reason for waterlogging

निगम की टीम ने जाना, सड़क पर क्यों जमा होता है पानी

Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Corporation team reached industrial area to know the reason for waterlogging
पंचकूला। बारिश के पांच दिन बाद भी सड़क पर जमा पानी का कारण जानने के लिए नगर निगम की टीम मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में पहुंची। एसडीओ हरेंद्र सेठी के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि सड़क के बीच में पानी जमा होने का मुख्य कारण लाइन का आपस में संपर्क न होना है। इस समस्या के समाधान के लिए सड़क के दोनों तरफ रोड गली का निर्माण करके लाइन को जोड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस पर एसडीअ महेंद्र सेठी ने जेई धर्म सिंह को फाइल तैयार करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करने के लिए जल्द काम शुरू होगा। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में सड़क पर जमा पानी को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि फाइल को तैयार कर नगर निगम आयुक्त आरके सिंह के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। जैसे ही वह फाइल पर मोहर लगाएंगे बजट जारी हो जाएगा। इसके बाद बरसाती जल की निकासी के लिए लाइन को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि वैसे तो मशीन के साथ भी पानी को निकाला जा सकता था, लेकिन उससे समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए लाइन को जोड़ना बहुत जरूरी है। ऐसा न होने से बरसात होने पर यही स्थिति दोबारा बनेगी। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के उद्यमी पिछले दो साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं। जब भी बरसात होती है तो पानी सड़क पर कई दिनों तक जमा रहता है। इससे यहां से गुजरने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed