फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Two corona infected found in the district, currently active cases are 13

कोरोना : जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले, वर्तमान में सक्रिय मामले 13 हैं

Wed, 08 Sep 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corona: Two corona infected found in the district, currently active cases are 13
पंचकूला। जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना का एक मामला सेक्टर-19 से आया जबकि मामला दूसरे राज्य का है। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचकूला में 13 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में अब तक कुल 40377 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30693 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 415866 लोगों के सैंपल लिए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि बिना मास्क घर के बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा कि अगर खांसी जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed