फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona started increasing in Punjab, infection confirmed in 92 in 24 hours

पंजाब में बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में 92 में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Corona started increasing in Punjab, infection confirmed in 92 in 24 hours
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना अब धीरे- धीरे बढ़ने लगा है। वीरवार को 24 घंटे के भीतर 92 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। छह दिनों में एक्टिव केसों में 190 की वृद्धि हुई है। अब इनकी संख्या 430 पर पहुंच गई है। संक्रमण दर में भी इजाफा हुआ है। 0.64 प्रतिशत से बढ़कर अब 1.03 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को मिले कुल 92 मरीजों में सबसे अधिक मोहाली में 34 संक्रमित मिले हैं। लुधियाना में 10, फरीदकोट, जालंधर में 8-8, पठानकोट में 7, अमृतसर, पटियाला में 6-6, बठिंडा में 3, तीन जिलों में 2-2 और राज्य के 4 जिलों में 1-1 नए मरीज शामिल हैं। राज्य के अस्पतालों में भर्ती 14 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, 3 की हालत गंभीर होने पर अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट थ्री में रखा गया है। एक अप्रैल से अब तक 736301 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिनमें 1925 लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अच्छी बात यह रही कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमितों में 1563 लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। राज्य में अप्रैल से अब तक 10 कोरोना संक्रमित मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

दिनांक संक्रमित एक्टिव केस संक्रमण दर
16 जून 92 430 1.03 प्रतिशत
15 जून 74 370 1.04 प्रतिशत
14 जून 61 339 0.73 प्रतिशत
13 जून 60 299 0.88 प्रतिशत
12 जून 43 264 0.42 प्रतिशत
11 जून 65 235 0.64 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed