फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Decline in infection, better recovery, according to doctors, there is a rapid decline in infection

कोरोना : संक्रमण में गिरावट, रिकवरी बेहतर, डॉक्टरों के अनुसार संक्रमण में तेजी से आ रही है गिरावट

Mon, 14 Jun 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Corona: Decline in infection, better recovery, according to doctors, there is a rapid decline in infection
पंचकूला। कोरोना से जूझने वाले पंचकूला वासियों के लिए अच्छी खबर है कि अब संक्रमण की दर में गिरावट शुरू हो गई है। इसके साथ ही कोरोना का रिकवरी रेट भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। 13 जून को संक्रमण का रिकवरी रेट 98.30 रहा। जिले के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मानें तो अब संक्रमण भी सिर्फ दस लोगों तक ही सीमित होकर रह गया है।
विज्ञापन

संक्रमण से उबरने के साथ ही अब जिले में टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। अब तक जिले में 231293 लोगों को टीका लगाए जा चुके हैं। इसमें से पहली डोज 179916 लोगों को लगाई गई है, जबकि दोनों डोज 51377 लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले अब तेजी के साथ घट रहे हैं। ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि लोग नियमों का पालन करें। मसलन, मास्क लगाना और सामाजिक दूरी बनाना आवश्यक है। इसके साथ ही समय-समय पर हाथ धोने के साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग भी ज्यादा से ज्यादा करें। - डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन जल्द से जल्द लगाई जा सके। इसके लिए लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। हमको कार ड्राइव में काफी सफलता मिली और हमारा प्रयास है कि अन्य अभियान के माध्यम से टीकाकरण तेज किया जाए। - मीनू सासन, रोग प्रतिरक्षण अधिकारी
दिन पॉजिटिविटी रेट रिकवरी रेट
13 जून 0.80 98.30
12 जून 1.20 98.17
11 जून 2.79 97.99
10 जून 5.75 97.66
09 जून 3.01 97.53
08 जून 2.30 97.42
07 जून 4.08 97.42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed