फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Corona confirmed among 294 new patients, death toll reached 400

कोरोना : 294 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, मृतकों का आंकड़ा 400 पहुंचा

Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Corona: Corona confirmed among 294 new patients, death toll reached 400
पंचकूला। कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को 294 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें पंचकूला के 244 मरीज हैं। जिनमें 124 पुरुष और 120 महिला शामिल हैं। इसके साथ ही कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा जिले में 1202 पहुंच गया है, जिसमें 1172 होम आइसोलेटेड हैं जबकि 30 अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों का जिले में आंकड़ा 400 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग का आंकड़ा कम होता जा रहा है। कोरोना सैंपल की जांच के लिए अब अब सैंपल क्लेक्शन का आंकड़ा 1500 से भी नीचे गिर रहा है। पहले दो हजार से 2500 तक होने वाली रोजाना सैंपलिंग अब 1500 से भी नीचे आ गई है। रविवार को भी विभाग ने 1360 सैंपल की जांच रिपोर्ट दी है। रविवार को 417 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग 15 से 17 साल वाले 40 हजार बच्चों को वैक्सीनेट करने का टारगेट लेकर चल रहा है।
विज्ञापन

इसमें 22430 को टीका लग चुका है। 18 साल से ज्यादा 484675 को वैक्सीनेट करना है, जिसमें 546602 को पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 458069 को दूसरी डोज भी लग चुकी है। विभाग के पास कोविशिल्ड की 51155 और कोवैक्सीन की 20196 डोज का स्टॉक पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed