{"_id":"60c66a4b8ebc3e8de265532b","slug":"corona-civil-hospital-upgrade-for-third-wave-150-beds-ready-for-children-department-sent-demand-for-five-intensivists-oxygen-generation-plant-also-ready-pkl-office-news-pkl4165943115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : तीसरी लहर के लिए सिविल अस्पताल अपग्रेड, बच्चों के लिए 150 बेड तैयार, विभाग ने पांच इंटेंसिविस्ट की भेजी मांग, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : तीसरी लहर के लिए सिविल अस्पताल अपग्रेड, बच्चों के लिए 150 बेड तैयार, विभाग ने पांच इंटेंसिविस्ट की भेजी मांग, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी तैयार
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गए हैं। इसके लिए वेंटिलेटर-ऑक्सीजनयुक्त करीब 150 बेडों की व्यवस्था की गई है। इस बार विभाग ने गंभीर मरीजों के लिए पांच इंटेंसिविस्ट की डिमांड भेजी है, जो वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की सेवा में तैनात होंगे। वर्तमान में केवल एक इंटेंसिविस्ट के जिम्मे व्यवस्था है।
इसके अलावा 1000 टन क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किया गया है, यह एक-दो दिन में काम करना शुरू कर देगा। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि यह सब व्यवस्था बच्चों में होने वाले संक्रमण को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। तीसरी लहर के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-6 को पूरी तरह अपग्रेड कर लिया गया है। यहां 50 बेडों का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जबकि 100 बेडों की व्यवस्था चार डिस्पेंसरियों में की गई है।
ऑक्सीजन सपोर्ट के लगेंगे 100 बेड
कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेकर अब फील्ड में ही ऑक्सीजन सपोर्ट के बेड लगवाए जा रहे है। शुरुआत में विभाग की तरफ से चार हेल्थ सेंटरों पर ऑक्सीजन सपोर्ट के बेड लगवाए जा रहे हैं। इनमें सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक, सीएचसी रायपुररानी, एसडीएच कालका और पीएचसी नानकपुर में बंदोबस्त करवाए जा रहे हैं। हर सेंटर पर 25 के करीब बेड लगाए जाएंगे, जिन्हें ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट से ही ऑक्सीजन सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विभाग ने पांच और इंटेंसिविस्ट की डिमांड भेजी
तीसरी लहर के लिए सबसे ज्यादा फोकस इंटेंसिव केयर यूनिट को अपग्रेड करने के लिए काम किया जा रहा है। जनरल अस्पताल में अब विभाग ने पांच और इंटेंसिविस्ट की डिमांड भेजी है। अभी फिलहाल एक इंटेंसिविस्ट कार्यरत है। इसके अलावा आईसीयू में ट्रेंड स्टाफ नर्सों से लेकर ट्रेंड टेक्नीशियन को भी हायर कर रहे हैं। अब विभाग के पास पहले से ज्यादा बाइपेप और वेंटिलेटर आ चुके हैं। उनको अगले 15 दिनों तक इंस्टॉल कर दिया जाएगा। इसके अलावा आईसीयू में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टरों को भी बढ़ाया जा सकता है।
कोरोना की तीसरी लहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई है। ऑक्सीजन की स्टोरेज का टैंक बनाया जा रहा है। इस पर काम शुरू किया गया है। वहीं चार डिस्पेंसरियों में 100 बेड ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाएगी। -डॉ. जसजीत कौर, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6