फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: 80 groups of BJP public relations and distributed mask sanitizer to 20 thousand people, campaign led by BJP district president

टीकाकरण : भाजपा की 80 टोलियों ने जनसंपर्क कर 20 हजार लोगों को मास्क सैनिटाइजर बांटे, सेवा ही संगठन के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

Mon, 31 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corona: 80 groups of BJP public relations and distributed mask sanitizer to 20 thousand people, campaign led by BJP district president
पंचकूला। बस सेवा के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेयर के आदेश के बाद नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई है। लंबे समय से निगम क्षेत्र के कई गांव और सेक्टर बस सेवा नहीं होने से परेशान थे। इसे लेकर मेयर कुलभूषण गोयल ने हरियाणा रोडवेज के जीएम से चर्चा की थी। जीएम ने रूट बनाकर भेजने के लिए कहा था। अब रूट रोडवेज के पास पहुंच गया है, जल्द ही विभिन्न गांवों और सेक्टरों के बीच पिंक बसें नजर आने लगेंगी। यह बसें हर बस स्टॉप को कवर कर जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के उप निगम आयुक्त दीपक सूरा की ओर से इन बसों के लिए रूट बनाकर हरियाणा रोडवेज पंचकूला के जीएम को भेजा गया है। इन रूट पर जून में बसें चलने की उम्मीद है। कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में निगम की 27 जनवरी को हुई हाउस मीटिंग में शहर के लिए लोकल रूट पर बसें चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद ट्रांसपोर्ट विभाग ने निगम को बसें चलाने के लिए रूट बनाकर देने को कहा था। अभी शहर में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ही अधिकांश बसें चल रही हैं। इससे राजस्व भी चंडीगढ़ को मिलता है। इस वजह से अब पंचकूला ने लोकल रूट पर अपनी बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए पंचकूला डिपो तीन साल पहले ही बन चुका है।
विज्ञापन

रूट नंबर-1: दो बसें
जलौली, मट्टावाला, माणक्यां, बिल्ला, रामगढ़, नाडा साहिब, सेक्टर-28, 27, 26, 25, 3, 21, 20 पार्ट-2, आशियाना फ्लैट्स, सेक्टर-4, बस स्टैंड पंचकूला, सेक्टर 9-10 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 15-16 चौक, मध्य मार्ग पंचकूला, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनसा देवी, सकेतड़ी मंदिर और इसी रूट पर वापसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट नंबर-2 : दो बसें
चंडीकोटला, बीड़ घग्गर, ओल्ड पंचकूला, सूरज थियेटर, सेक्टर 5-6 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 2-4, सेक्टर 10-11 चौक, बस स्टैंड पंचकूला, गीता चौक, सेक्टर-6 और 7, कमांड अस्पताल, मनीमाजरा बस स्टैंड, हाउसिंग बोर्ड चौक, मध्य मार्ग चंडीगढ़, सेक्टर-17 बस स्टैंड और इसी रूट पर वापसी।
रूट नंबर-3: दो बसें
सेक्टर-12ए, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, बेल कॉलोनी, अभयपुर, सेक्टर-19, अमरटैक्स चौक, सेक्टर-15, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, बुढनपुर, राजीव व इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर 16-17 डिवाइडिंग रोड, अग्रसेन चौक, सेक्टर 18-7 डिवाइडिंग रोड, हाउसिंग बोर्ड चौक, मध्य मार्ग चंडीगढ़, आईएसबीटी सेक्टर-17 चंडीगढ़ और इसी रूट पर वापसी।
रूट नंबर-4 : दो बसें
सेक्टर-20, 21, 3, सेक्टर 12-12ए डिवाइडिंग रोड, रैली चौक, सेक्टर 11-12 डिवाइडिंग रोड, तवा चौक, बस स्टैंड पंचकूला, सेक्टर-10, 9, 8, 7 कमांड अस्पताल, सिंह द्वार, मनसा देवी, सकेतड़ी मंदिर, इसी रूट पर वापसी।

रूट नंबर-5 : दो बसें
यादविंद्रा गार्डन, पिंजौर, ओल्ड पंचकूला, टैंक चौक, सेक्टर 1-6 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 5-4 डिवाइडिंग रोड, तवा चौक, बस स्टैंड पंचकूला, सेक्टर-10, 9, 8, 7, गीता चौक, सिंह द्वार, मनसा देवी, सकेतड़ी मंदिर, इसी रूट पर वापसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed