फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Convenience: Now consumers will be able to deposit electricity bill in the post office, seeing the problems of the consumers, the corporation started the service

सुविधा : अब उपभोक्ता पोस्ट आफिस में जमा कर सकेंगे बिजली बिल, उपभोक्ताओं की परेशानी को देखकर निगम ने शुरू की सेवा

Sun, 17 Oct 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Now consumers will be able to deposit electricity bill in the post office, seeing the problems of the consumers, the corporation started the service
मोरनी। दुर्गम इलाके के लोगों की परेशानी को देखकर बिजली निगम ने एक नई योजना शुरू की है। बिजली निगम ने पोस्ट आफिस से टाईअप कर निगम के उपभोक्ताओं को एक सहूलियत प्रदान की है। बिजली निगम के उपभोक्ता अब पोस्ट आफिस में जाकर अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नही वसूला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को निगम के अधीक्षक अभियंता हरीश पंत ने इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने पोस्ट आफिस में बैठकर दर्जनों बिलों को भरवाया और उपभोक्ताओं के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कई बार लोगों को बिल भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी कोरोना काल में हुई है। इसलिए निगम ने इस सेवा को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इलाके के उपभोक्ता नियमित तौर पर बिजली बिलों की अदायगी करते हैं, इसलिए उन्हें सहूलियत प्रदान करना निगम का दायित्व बनता है। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता के साथ एसडीओ रायपुररानी योगेश कुमार सहित फील्ड कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed