{"_id":"695ffdc3252deee6fc0c5fa4","slug":"contractual-employees-protested-against-the-dual-policy-of-the-government-panchkula-news-c-87-1-pan1001-131456-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रायपुररानी। हरियाणा के जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने वीरवार को सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के बैंकों के मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया। पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्यालय में कर्मचारियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही कर्मचारी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों के रोजगार सुरक्षित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन सहकारी बैंकों के अनुबंधित कर्मचारियों को अब तक सेवा सुरक्षा कानून का लाभ नहीं मिला। उन्होंने अधिकारियों की निष्क्रियता और सेवा सुरक्षा पोर्टल में बैंकों की अनुपस्थिति को गलत बताया।
कर्मचारियों की यह मांग
कर्मचारियों ने मांग की है कि सभी सहकारी बैंकों में सेवा सुरक्षा कानून लागू किया जाए, डाटा सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाए और जो कर्मचारी फिलहाल कानून के दायरे से बाहर हैं, उन्हें 5 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर लाभ दिया जाए। साथ ही, तब तक सभी को सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाए। महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन शीघ्र ही मुख्य सचिव को भेज दिया जाएगा।