फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction work of 200 bed residential hostel will start in ten days

Panchkula News: दस दिन में शुरू होगा 200 बिस्तर के रिहायशी हॉस्टल के निर्माण का काम

Mon, 20 Mar 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Construction work of 200 bed residential hostel will start in ten days
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 200 बेड का सात फ्लोर का हॉस्टल बनाया जाएगा। सरकार से एस्टीमेट को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले 10 दिन में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। विभाग के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल का भवन करीब 23 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। जहां नेशनल, वर्ल्ड और ओलंपिक की तैयारी में जुटे खिलाड़ियों को तैयारी के साथ-साथ रिहायशी हॉस्टल की भी सुविधा मिलेगी। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल नर्सरी भवन बनाने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पंचकूला में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) खोलने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने तीन खेलों एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और बैडमिंटन को चुना है। इन तीनों खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को रिहायशी खेल नर्सरी में रहने की भी सुविधा मिलेगी। यहां प्रदेश से चुने करीब 100 महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि उन्हें ओलंपिक स्तर पर तैयार किया जा सके। केआईएससीई में अपग्रेड होने वाले पंचकूला में केंद्र सरकार हाई परफार्मेंस मैनेजर, स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट और कोच की नियुक्ति करेगी। इन सभी सेंटर पर ट्रेनिंग के लिए मॉडर्न इक्यूपमेंट और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केआईएससीई का मैनेजमेंट राज्य के खेल विभाग की होगी। केआईएससीई का मैनेजमेंट राज्य के खेल विभाग की होगी। साथ ही केंद्र सरकार जिन ओलंपिक खेलों को सपोर्ट कर रही है, उन खेलों की प्रतिभाओं को तलाशने की जिम्मेदारी भी राज्य की ही होगी। कोच, सपोर्ट स्टाफ, खेल इक्यूपमेंट और बुनियादी सुविधाएं खेलो इंडिया स्कीम के तहत दी जाएंगी। वहीं खिलाड़ियों के परफॉरर्मेंस, सुविधाओं और ट्रेनिंग पर नजर रखने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एक स्पेशल टीम तैनात करेगी।
विज्ञापन


कोट
सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 100 बेड का रिहायशी हॉस्टल खिलाड़ियों के लिए तैयार किया जाएगा। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये लागत आएगी। दस दिन में भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अशोक राणा, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed