फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress wants to create panic like BJP before elections: Cheema

चुनाव से पहले भाजपा की तरह दहशत पैदा करना चाहती है कांग्रेस: चीमा

Fri, 23 Jul 2021 11:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congress wants to create panic like BJP before elections: Cheema
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस भी भाजपा की तरह चुनाव के मौके लोगों में डर का माहौल पैदा करती है और पाकिस्तान-खालिस्तान को हथियार की तरह इस्तेमाल करती है। इस बार पंजाब की जनता इस तरह की बातों में नहीं आएगी।
विज्ञापन

चीमा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया और कैप्टन के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया कि आम आदमी पार्टी के पाकिस्तान से संबंध हैं। चीमा ने कहा कि पाकिस्तान से संबंधों के बारे में वह शख्स टिप्पणियां कर रहा है, जिसके पाकिस्तानी रिश्तों के बारे में पूरी दुनिया अवगत है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पाकिस्तान या आतंकवाद जैसे नाम लेकर प्रदेश के आमजन में डर और दहशत का माहौल पैदा करना बंद करें और शेष बचे चंद महीनों में गंभीर होकर वे वादे पूरे करें जो हाथ में श्री गुटका साहिब पकड़कर किए थे।
विज्ञापन

इस बार लोगों ने कांग्रेसी घोषणा पत्र के हर पन्ने का हिसाब लेना है। चीमा ने कहा कि कुछ दिन पहले कैप्टन कह रहे थे कि नवजोत सिंह सिद्धू आप के नेताओं के साथ मुलाकातें करते हैं। आज उन्हीं सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के प्रधान के अध्यक्ष के ताजपोशी जश्न में आप के पाकिस्तान के साथ संबंध होने की बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। ताजपोशी जश्न के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की हरकतों पर चीमा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चित्र में साफ दिखाई दे रहा है कि सिद्धू का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed