फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress trying to spoil the atmosphere of Punjab - Raghav Chadha

पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही कांग्रेस - राघव चड्ढा

Sun, 23 Jan 2022 12:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress trying to spoil the atmosphere of Punjab - Raghav Chadha
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा के भड़काऊ बयान ‘झाड़ू वालों को घर में घुस कर मारूंगा’ पर नाराजगी जताई और कहा कि कांग्रेस षड्यंत्र के तहत चुनाव में पंजाब का माहौल खराब करने कोशिश कर रही है। पंजाब की शांति भंग करने के लिए कांग्रेस नेता और उनके सलाहकार ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। इस तरह के बयान पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्तफा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों के करीबी हैं। चन्नी और सिद्धू के इशारे पर ही मुस्तफा ने ऐसा बयान दिया है। ऐसे बयान से कांग्रेस और उसके नेताओं की सोच का पता चलता है। चड्डा ने चुनाव आयोग से मुस्तफा के भड़काऊ बयान पर संज्ञान लेने की अपील की और चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश के लिए मुस्तफा पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

चड्ढा ने कहा कि पंजाब को इस समय शांति की जरूरत है। आज पंजाब को बोलने वालों लोगों की नहीं, बल्कि जोड़ने वाले लोगों की जरूरत है। इस तरह के भड़काऊ बयान समाज को सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में अमन-शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करेगी और समाज में शांति भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed