फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress and BJP are hand-in-glove in Gujarat: Mann

गुजरात में कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं : मान

Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP are hand-in-glove in Gujarat: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। यहां अगर लोग कांग्रेस को वोट देते हैं तो समझ लें कि वह वोट भाजपा के पास ही चली गई है क्योंकि उनका विधायक बाद में भाजपा में ही शामिल हो जाता है। इस वजह से इन दोनों को एक ही पार्टी समझते हुए और आम आदमी पार्टी को अब विकल्प के रूप में चुनना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम मान शुक्रवार को गुजरात के दाहोद में आप की विजय विश्वास सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सभी महिलाओं को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 1000 से 1500 रुपये तक सम्मान राशि हर महीने देने का प्रावधान किया गया है। आज पंजाब में घरों की बिजली बिल्कुल मुफ्त है। पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो आता है जबकि गुजरात में लोगों का बिल तो भारी भरकम आता है लेकिन बिजली नहीं आती।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बने चार साल हो गए हैं। सरकार ने जो वादे किए थे वे चौथे साल में ही पूरे कर दिए हैं। पहले पंजाब के किसानों का भी वही हाल था जो आज गुजरात का है। वहां भी आधी रात को बिजली आती थी। पूरी रात किसान सो भी नहीं सकता था और खेत की सिंचाई भी नहीं हो पाती थी लेकिन आज पंजाब में दिन में आठ घंटे किसानों को बिजली मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आता है और उसी दिन उसकी फसल तुल कर बिक जाती है। जब तक किसान अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर पहुंचता है तब तक उसके मोबाइल पर मैसेज आ जाता है कि उसकी आज की फसल के पैसे उसके खाते में आ चुके हैं। पंजाब में हमने हर परिवार का 10 लाख रुपये का जीवन बीमा करवा दिया गया है।



भाजपा की नीयत खराब : केजरीवाल

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की नीयत खराब है तभी लोगों के कल्याण का पैसा सही मायने तक उन तक नहीं पहुंच पाता। पंजाब में कांग्रेस और भाजपा-शिअद गठबंधन दो ही पार्टियां थीं। दोनों पार्टियां पांच-पांच साल बारी-बारी से सरकार बनाते थे। पंजाब के लोग तंग आ चुके थे। इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी एक उम्मीद लेकर आई। पंजाब के लोगों ने तय कि पुरानी पार्टियों पर झाड़ू चलाकर उन्हें उखाड़ फेंकना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में 92 सीटें आम आदमी पार्टी को देकर कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल को पूरी तरह से साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed