{"_id":"65c0007561b0d2829e0a2063","slug":"congress-and-aap-supporters-including-former-rewari-mla-randhir-singh-kapriwas-joined-bjp-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-108982-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास समेत कांग्रेस व आप समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास समेत कांग्रेस व आप समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास समेत प्रदेश के कई जिलों के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। पंचकूला भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस और आप समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सभी को कमल के निशान का सम्मान सूचक पटका पहनाया।
भाजपा का दामन थामने वालों में रोहतक से प्रदेश सचिव ट्रेड विंग बिमल मनोचा, थानेसर जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा, नीलोखेड़ी से प्रदेश ज्वाइंट सचिव गुरमेज गोंडार, राई से प्रदेश ज्वाइंट सचिव सुनील खेड़ी, रेवाड़ी से आम आदमी पार्टी के नवीन अरोड़ा, लीगल सेल के जिला प्रधान एडवोकेट कुलदीप, गन्नौर से प्रदेश उपप्रधान ट्रेड अनिल भारद्वाज, फतेहाबाद से पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच, हिसार से नवदीप गोदारा, पुन्हाना से जिला अध्यक्ष साहब खान पटवारी, मुलाना से पूर्व पार्षद मिथलेश चौधरी, बवानाखेड़ा से प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी एससी विंग रामफल कमांडों, कैथल से डाॅ. विंग के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. अतुल चन्ना, आम आदमी पार्टी से सतनाम सिंह रोड़ी सहित अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ चलने का संकल्प लिया।
नाते में भांजे हैं तंवर : सीएम
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अशोक तंवर नाते में भांजे लगते हैं, क्योंकि इनकी मां और मेरा एक ही गांव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तंवर समर्थक देर आए, दुरूस्त आए। जब भी कभी अशोक तंवर से मिलते थे तो लगता था कि इनके मन में देश और समाज हित में काम करने की तड़प है। उन्होंने कहा कि जब यह तड़प कांग्रेस में पूरी नहीं हुई तो दूसरी जगह गए और यह तड़प वहां भी अधूरी रह गई तो अब सही जगह आए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को भरोसा दिलाकर कहा कि अब डाॅ. तंवर की जो भी कसक है, वह भाजपा में जरूर पूरी होगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, बीजेपी उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर और वीरेद्र राणा, सह कोषाध्यक्ष वीरेद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस परिवारवाद में धंसी है, आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में धंसी है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद हावी रहा है। इसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने ने कहा कि डाॅ. अशोक तंवर और उनकी पूरी टीम राष्ट्र को मजबूत और देश भक्ति की भावना से परिपूर्ण होकर भाजपा में शामिल हुई है।
प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, जो कंकाल के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि वे कंकाल की तरह दिखती तो हैं, लेकिन अंदर से खोखली हो चुकी हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ इशारा कर अशोक तंवर ने कहा कि इन पार्टियों में जो जितना चिल्लाकर बोलता है उतना ही बेईमान निकलता है।