फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concern expressed over stopping children from playing in parks.

Panchkula News: पार्कों में बच्चों को खेलने से रोकने पर जताई चिंता

Wed, 07 Oct 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over stopping children from playing in parks.
पंचकूला। रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल की मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में अध्यक्ष एडवोकेट रणधीर सिंह बध्रान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सार्वजनिक पार्कों में बच्चों को खेलने से रोकने, डांटने और धमकाने की घटनाओं पर चिंता जताई गई। काउंसिल ने कहा कि पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए हैं और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खुले स्थानों पर खेलना जरूरी है। काउंसिल ने नगर निगम और वार्ड पार्षदों से छोटे पार्कों में बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र या खेलने का समय निर्धारित करने की मांग की। साथ ही स्पष्ट सूचना-पट्ट, बुनियादी खेल सुविधाएं और संतुलित नियम लागू करने की मांग की गई। काउंसिल ने बच्चों से मारपीट, धमकी या अभद्र व्यवहार की शिकायतों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामला मुख्य सचिव, डीजीपी समेत संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed