फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Complaint: Private hospital has filed a case of negligence in treatment, murder, brother of deceased wrote a letter to Speaker Gyanchand Gupta

शिकायत : निजी अस्पताल ने इलाज में बरती लापरवाही, हत्या का केस हो दर्ज, मृतक के भाई ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लिखा पत्र

Sun, 30 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Complaint: Private hospital has filed a case of negligence in treatment, murder, brother of deceased wrote a letter to Speaker Gyanchand Gupta
पंचकूला। सेक्टर-10 के एक निवासी की हाई फ्लो ऑक्सीजन उतारने से हालत बिगड़ गई और चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई और सेक्टर-10 मकान नंबर 479 निवासी सुभाष शर्मा ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र लिखकर ईडन अस्पताल की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का केस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाष शर्मा ने बताया कि कोरोना के चलते ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर विजय कुमार शर्मा को 23 अप्रैल को ईडन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 6 मई की शाम को अस्पताल से उन्हें फोन आया कि आप अस्पताल पहुंचें और बताया गया कि अस्पताल के पास ऑक्सीजन की कमी है। इसलिए मरीज को किसी और जगह शिफ्ट करवा लें। मरीज को 7 मई सुबह तक रखने के बाद वहां से ले जाने के लिए दबाव बनाया गया और कहा कि 2 घंटे की ऑक्सीजन बची है, अगर मरीज को कुछ हो गया तो अस्पताल की जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन

अस्पताल के दरवाजे पर तड़पता रहा मरीज
सुभाष शर्मा ने शैल्बी अस्पताल में अपने भाई के दाखिले का इंतजाम होने तक ईडन अस्पताल को सारी पेमेंट जमा करवाने के बाद प्रार्थना की गई कि शैल्बी अस्पताल की एंबुलेंस आने तक मरीज को हाई फ्लो ऑक्सीजन पर आईसीयू में रहने दें, लेकिन अस्पताल ने अमानवीय व्यवहार करते हुए हाई फ्लो ऑक्सीजन से हटाकर उन्हें चौथी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया। 40 मिनट तक अस्पताल के दरवाजे पर ऑक्सीजन की कमी के कारण विजय कुमार तड़पते रहे और परिवार गिड़गिड़ाता रहा। इसके बाद विजय कुमार की तबीयत बिगड़ गई और 11 मई को शैल्बी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन के इलाज बदले वसूले 4 लाख रुपये
सुभाष शर्मा ने बताया कि विजय कुमार के इलाज के दौरान अस्पताल ने 14 दिन की ऑक्सीजन के बदले 9600 रुपये रोजाना के हिसाब से तकरीबन 1 लाख 34 हजार रुपये वसूले। इसी तरह 14 दिन स्पेशल आईसीयू के 91000 रुपये, डॉक्टरों के रोजाना चेकअप के हिसाब से 33600 रुपये, नर्सिंग के 21000 रुपये, दवाइयों के बदले 1 लाख 64000 रुपये का बिल वसूल लिया। शर्मा ने बताया कि शैल्बी अस्पताल ने विजय कुमार के 14 दिन के इलाज के बदले 4 लाख रुपये वसूल लिए।

ओवरचार्जिंग की रकम वापस दिलाने की मांग
सुभाष शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी बदनौर, सलाहकार मनोज परिदा से गुहार लगाई है कि अस्पताल की ओर से बरती गई लापरवाही के कारण विजय कुमार की मौत पर तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करवाया जाए और मोहाली के शैल्बी अस्पताल की ओर से की गई ओवरचार्जिंग की रकम वापस दिलवाई जाए। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी, संस्थापक एनसी स्वामी, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, प्रधान बीएम कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि ईडन और शैल्बी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed