फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Competition: Col Samir Chaudhary of Assam Rifles won the gold medal in Show Jumping Medium Normal

प्रतियोगिता : शो जंपिंग मीडियम नार्मल में असम राइफल्स के कर्नल समीर चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Competition: Col Samir Chaudhary of Assam Rifles won the gold medal in Show Jumping Medium Normal
पंचकूला। आईटीबीपी के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में घुड़सवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को शो जंपिंग मीडियम नार्मल प्रतियोगिता में असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल समीर चौधरी ने अपने अश्व सेंटिगो के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। असम राइफल्स के राइफलमैन रोहित ने अपने अश्व बाजीराव के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन

शो जंपिंग नोविस टॉप स्कोर में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह ने अपने अश्व रानी के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पश्चिम बंगाल पुलिस के कांस्टेबल संतू डे ने अपने अश्व स्नेहा के साथ रजत पदक जबकि राजस्थान पुलिस के एफसी वीरेंद्र सिंह ने अपने अश्व थोमस के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरके पंचनंदा उपस्थित रहे। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले जवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed