फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM told the Prime Minister the preparations for rescue from Corona.

प्रधानमंत्री ने पूछा कोरोना से बचाव के क्या इंतजाम, मनोहर ने बताया- तैयारी पूरी

Thu, 28 Apr 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
CM told the Prime Minister the preparations for rescue from Corona.
चंडीगढ़। कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी ढांचागत व्यवस्था का रिव्यू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जानकारी साझा की है। सारे इंतजामों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए तैयारी पूरी है। प्रदेश में नए मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में बोल रहे थे। इस दौरान अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से दिल्ली से लगते तीन जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है। चार जिलों में मरीज शून्य हैं जबकि कुछ जिलों में मरीजों की संख्या 10 से भी कम है। प्रदेश में फिलहाल 1960 कोरोना संक्रमित केस हैं। इनमें से 1380 मरीज गुरुग्राम में, फरीदाबाद में 463 और सोनीपत में 27 मामले हैं। पूरे प्रदेश में 0.5 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने प्रीकॉशन डोज को भी किया मुफ्त
सीएम मनेाहर लाल ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत हरियाणा को 4 करोड़ 25 लाख डोज प्राप्त हुई थी। इसमें से पहली डोज 100 प्रतिशत व दूसरी डोज 88 प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है। सावधानी डोज भी 43 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। इस डोज के लिए 18 से 59 आयु वर्ग में 250 रुपये चार्ज रखा गया था, जिसे हरियाणा सरकार ने मुफ्त करने का काम किया है। 15 से 18 आयुवर्ग के 72 प्रतिशत को पहली डोज जबकि 42 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 12 से 14 आयुवर्ग के विद्यार्थियों का भी 30 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 13 हजार से बढ़ाकर 20 हजार की जाएगी टेस्टिंग
हरियाणा में फिलहाल साढ़े 13 हजार कोरोना टेस्टिंग हो रही हैं। इसे बढ़ाकर 20 हजार किया जाएगा। पीएम केयर और सीएसआर फंड से 94 ऑक्सीजन प्लॉट लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के अस्पतालों में 58 हजार आइसोलेशन बेड और 15 हजार ऑक्सीजन बेड मौजूद हैं। केंद्र सरकार ने 602 करोड़ रुपये ईसीआरपी फंड उपलब्ध करवाया था। उसमें से 75 प्रतिशत का उपयोग किया जा चुका है। प्रदेश में 1252 मेडिकल आफिसरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। 787 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को भर्ती कर लिया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई 8 हजार मल्टी डिसिप्लनरी टीम को दोबारा एक्टिव कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने दिए अस्पतालों की फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जल्द से जल्द प्रदेशभर के अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में तत्काल बैठक कर इस पर अमल करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की ओर से आगजनी की घटनाओं को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। जिसके बाद सीएम ने यह आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed