{"_id":"66b01cb3ef198b045f00743d","slug":"cm-saini-gave-the-message-of-staying-fit-by-riding-a-bicycle-while-traveling-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-9620-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राहगीरी में सीएम सैनी ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राहगीरी में सीएम सैनी ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला खेल विभाग की ओर से सेक्टर-5 में आयोजित राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने साइकिल चलाकर फिट रहने का संदेश दिया। उनके साथ हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल साइकिल चलाकर कार्यक्रम के मुख्यद्वार तक पहुंचे, जहां कलाकारों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़े और बीन के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान हरियाणवी कलाकार सौरभ अत्री ने शानदार प्रस्तुतियों से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने हरियाणवी गीत ‘देशां मै देश हरियाणा, जित दूध-दही का खाना’ गाकर लोगों में जोश भर दिया। सौरभ ने ‘हरियाणा मैं नायब जी की आवैगी दूसरी बारी’ गीत से मुख्यमंत्री का मंच पर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित :
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने पंचकूला के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। जतिन बिश्नोई ताइक्वांडो पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जबकि अरण्य ठाकुर ताइक्वांडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरियाणा योग आयोग और पतंजलि योग समिति पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में पहुंचकर योग साधकों को उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के साथ लगते मैदान में पौधरोपण भी किया। वहीं, सीएम ने पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर व सरबजोत सिंह को बधाई दी।
स्टाॅलों का किया अवलोकन :
मुख्यमंत्री सैनी ने राहगीरी में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए उत्पादों में रूचि दिखाते हुए विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान, ट्रैफिक नियम, रेडक्राॅस द्वारा सीपीआर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोगी हरियाणा के स्टाॅल लगाए गए।
विज्ञापन
फोटो भी खिंचवाए :
मुख्यमंत्री ने राहगीरी के दौरान बाॅक्सिंग, फुटबाॅल, फेंसिंग, हाॅकी, गतका, थांगता, बाॅस्केबाॅल, वाॅलीबाॅल, जूडो, कुश्ती, कबड्डी, ताइक्वांडो, वुशू, घुड़सवारी और अन्य आयोजित खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। खिलाड़ी भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए फोटो भी खिंचवाए।
ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, अतिरिक्त उपायुक्त सचित गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, एसडीएम गौरव चौहान, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी मानव मलिक, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवी नगर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, कालका पूर्व विधायिका लतिका शर्मा समेत शहर के अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
थांग-ता के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सेक्टर-5 स्थित इनर सर्किल रोड में रविवार सुबह हरियाणा उदय के तहत राहगीरी कार्यक्रम में थांग-ता के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा से सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर थांग-ता एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव मदन लाल बागड़ी और नितेश कुमार बागड़ी मौजूद रहे।
एनसीडी स्क्रीनिग और जागरूकता सृजन शिविर लगाया
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी सेल की ओर से राहगीरी के दौरान एनसीडी स्क्रीनिग और जागरूकता सृजन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक सैंपल डॉक्टरों की ओर से लिए गए। इसमें पंचकूला एनसीडी इंचार्ज डॉ. मनकीरत मुरारा, उप सिविल सर्जन डॉ. काजल, एनसीडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्निता ने लोगों को जांच का महत्व बताया। मौके पर लोगों के एनीमिया सहित ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य जांच के लिए सैंपल लिए गए।