फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM flying raid in BDPO and CDPO, 18 out of 21 absent

Panchkula News: बीडीपीओ और सीडीपीओ में सीएम फ्लाइंग का छापा, 21 में से 18 गैरहाजिर

Tue, 13 Feb 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
CM flying raid in BDPO and CDPO, 18 out of 21 absent
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


मोरनी। बीडीपीओ और सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार सुबह सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम को बीडीपीओ कार्यालय में 17 में से 14 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसी तरह सीडीपीओ कार्यालय में सात में से चार अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। दोनों कार्यालयों में बीडीपीओ और सीपीडीओ भी नहीं मिले। इस प्रकार दोनों कार्यालयों में 18 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कार्यालय से कर्मचारियों के नदारद मिलने की शिकायतों पर संज्ञान लेकर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा था।
बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति जिला बाल विकास एवं कल्याण अधिकारी भगत राम समेत टीम ने काफी देर तक कर्मचारियों का इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया। इसके अलावा मूवमेंट रजिस्टर पर भी किसी की इंट्री नहीं थी। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दूसरी बार छापा मारा है। पिछली बार भी अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण रिकार्ड की जांच नहीं की जा सकी थी। कार्यालय में मौजूद लोगों का कहना था कि साहब यहां पर ऐसा ही होता है। आम जनता के कामों को ऐसे ही लटकाया जाता है। कुछ चुनिंदा लोगों के कामों को तत्काल पूरा किया जाता है। कुछ फील्ड कर्मचारियों को छोड़कर अधिकतर न समय पर आते हैं, और न काम को पूरा
विज्ञापन

करते हैं।
मुख्यमंत्री फ्लाइंग को बीडीपीओ कार्यालय में भारी खामियां मिलीं। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से इस बारे में जब पूछा गया तो कोई भी कोई जवाब नही दे पाया। बीडीपीओ विनय प्रताप के पास अतिरिक्त चार्ज और एसडीओ पंचायती राज धर्मबीर चहल के पास एक्सईएन पंचायती राज आफिस में डयूटी की जानकारी मिली। सीडीपीओ सविता नेहरा भी गैरहाजिर मिली। उन्होंने फोन पर बताया कि उनकी डयूटी 1 फरवरी से पंचकूला में डयूटी पर हैं। इसके साथ दोनों सुपरवाइजर गैरहाजिर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाइंग के अधिकारियों ने फोन पर पूछा तो सुपरवाइजर सुनील कुमारी ने बताया कि वह ट्रेनिंग पर हैं। तनुश्री ने अपने आप को छुट्टी पर बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला बाल विकास एवं कल्याण अधिकारी भगत राम ने कहा दोनों सरकारी कार्यालय में मिली खामियों की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इस टीम में सब इंस्पेक्टर इंचार्ज जय कुमार, बस इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई संजय, एसआई कृष्ण कुमार, एएसआई सतनाम और विरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed