फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   City will be beautified before Deepawali, Advisor ordered

दीपावली से पहले होगा शहर का सौंदर्यीकरण, एडवाइजर ने दिए आदेश

Sun, 20 Oct 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
City will be beautified before Deepawali, Advisor ordered
चंडीगढ़। दीपावली से पहले शहर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने नगर निगम और प्रशासन के चीफ इंजीनियर को निर्देश दे दिए हैं। एजवाइजर ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली से पहले शहर की सड़कों का पैच वर्क, पेड़ों की कटाई-छंटाई, राउंड अबाउट की साफ-सफाई, लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

एडवाइजर मनोज परिदा नेे बताया कि इस वर्ष दीपावली खास तरीके से मनाई जाएगी। दीपावली से पहले शहर की सभी सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा। इसके लिए काम शुरू भी हो चुका है। संबंधित अधिकारियों को तेजी से काम निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। सुखना लेक पर पिछले साल की तरह की लाइट एंड साउंड शो किया जाएगा। लेजर लाइट्स के जरिए रामायण के सीन दिखाए जाएंगे। ग्रीन दिवाली का संदेश देने के मकसद से चंडीगढ़ प्रशासन यहां पर असली के पटाखे जलाने की बजाय डिजिटल आतिशबाजी दिखाएगा। इसके अलावा श्री गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती को मनाने के लिए भी दीपावली में खास तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सुखना लेक पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह लाइट एंड साउंड शो तीन दिन तक दिन में तीन बार सुखना लेक पर किया जाएगा। सुखना लेक को भी शानदार तरीके से सजाया जाएगा। इन सबके बीच लोग लाइव म्यूजिक को भी इंज्वाय कर सकेंगे। इस लाइट एंड साउंड शो में ध्वनि प्रदूषण का भी खास ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed