{"_id":"694823d8d94c5f719103bce6","slug":"child-begging-government-rescues-31-children-in-mohali-in-three-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-902981-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भिक्षावृत्ति : सरकार ने मोहाली में तीन दिन में 31 बच्चों का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भिक्षावृत्ति : सरकार ने मोहाली में तीन दिन में 31 बच्चों का किया रेस्क्यू
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मोहाली जिले में क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा टीम ने पिछले तीन दिन में भिक्षा मांगते 31 बच्चों को रेस्क्यू किया जो जीवनजोत अभियान में बड़ी सफलता है।
अभियान में भी मोहाली जिला सबसे आगे है और जिले में 17 अगस्त से अब तक 68 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। जिला बाल भलाई कमेटी द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद तीन बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया जबकि बाकी 28 बच्चों को उनके दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक बाल गृहों में रखा गया जहां उनके रहने, खाने-पीने और सुरक्षा का पूरा प्रबंध है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अब तक राज्य भर में कुल 807 भिक्षा मांगते बच्चों को रेस्क्यू करके पुनर्वास प्रक्रिया से जोड़ा गया है। जीवनजोत मुहिम सिर्फ रेस्क्यू तक सीमित नहीं है बल्कि हर बच्चे को सड़क से स्कूल और सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने की एक पहल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति या समूह बाल भिक्षा या बाल तस्करी में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई बच्चा भीख मांगता दिखाई दे तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तुरंत सूचना दें।