{"_id":"60fdc2ec8ebc3e582672c413","slug":"chief-minister-launched-e-paushshala-mobile-app-panchkula-news-pkl4213337190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया ई पौधशाला मोबाइल एप लांच, नर्सरी से पौधों का फ्री में होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया ई पौधशाला मोबाइल एप लांच, नर्सरी से पौधों का फ्री में होगा वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 72वें वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा लगाकर अपने आसपास हरियाली बनाए रखने का संकल्प लें। इस बार प्रदेश में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री रविवार को यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यमुनानगर में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने धरोहर नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया। समारोह में चंडीगढ़ से सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी शामिल हुए, जबकि वन मंत्री कंवर पाल जगाधरी से और अन्य राजनीतिक और प्रशासनिक गणमान्य व्यक्ति वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने जिलों से शामिल हुए।
पौधे लगाने पर मिलेंगे अंक
मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अधिसूचित वन क्षेत्र मात्र 3.52 प्रतिशत है और कुल वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 3.62 प्रतिशत है। इस प्रकार हमारा कुल वन व वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 7 प्रतिशत है। इसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। फिलीपींस देश में हर छात्र को अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के लिए 10 पेड़ लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बारहवीं के छात्रों को अंतिम मूल्यांकन में कम से कम 10 अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान करने की शिक्षा विभाग द्वारा संभावनाएं तलाशी जाएं।
विज्ञापन
ई-पौधशाला मोबाइल ऐप लांच
मुख्यमंत्री ने सरकारी नर्सरी से पौधों के मुफ्त वितरण के लिए एक नागरिक-केंद्रित मोबाइल एप्लिकेशन ई-पौधशाला लॉंच की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए जल शक्ति अभियान के तहत पंचायतों को वितरित किए जाने वाले सभी पौधे और राज्य सरकार की पौधगिरी योजना के तहत बांटे जाने वाले पौधे, इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से वितरित किये जाएंगे। इसके अलावा, सभी नागरिक एवं सरकारी कार्यालय, वन विभाग की नर्सरी से इस ऐप के माध्यम से अपनी मांग रखकर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। यह मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉयड और आई-फोन दोनों के लिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से निकटतम नर्सरी में अपनी पसंद के पौधों की उपलब्धता की जांच की जा सकती है और इस ऐप में नर्सरी में पहुंचने के लिए नेविगेशन की सुविधा भी है।
जियो-टैगिंग के लिए जल्द एक ऐप किया जाएगा लॉन्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता द्वारा लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग के लिए जल्द ही एक और एप्लीकेशन शुरू की जाएगी। मोबाइल एप्लिकेशन वन विभाग को लगाए गए पेड़ों की हर छह महीने में तस्वीरें लेने में मदद करेगा ताकि उन वृक्षों की देखभाल सुनिश्चित हो सके।