फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chief Minister Flying Squad raided, seized one lakh English liquor and beer boxes

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, एक लाख की अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां कब्जे में ली

Tue, 09 Aug 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad raided, seized one lakh English liquor and beer boxes
पंचकूला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बिना परमिट के गोदाम से शराब ले जा रही गाड़ी को पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर छापा मारकर पकड़ा है। गाड़ी से करीब एक लाख रुपये की अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां बरामद की गई हैं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की शिकायत पर चंडीमंदिर थाने में एक्साइज एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली की अलीपुर स्थित एल-1 गोदाम से बिना परमिट की एक गाड़ी शराब लेकर पंचकूला की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत दोपहर करीब तीन बजे पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर माणक्या गांव के पास खड़ी हो गई। दोपहर करीब 3.15 बजे पंजाब नंबर की बोलेरो पिकअप वैन वहां से गुजरी। सीएम उड़नदस्ता ने गाड़ी को रुकवाकर उसकी जांच की तो उसमें शराब मिली।
विज्ञापन

पिकअप ड्राइवर सचिन ने परमिट पास दिखाया जिसे मौके पर मौजूद एक्साइज इंस्पेक्टर ने चेक किया और उसे फर्जी बताया। ड्राइवर ने बताया कि एल-1 गोदाम इंचार्ज मनोज ने गाड़ी लोड करवाकर उसे पंचकूला सेक्टर -28 के ठेके पर शराब की पेटी उतारने को कहा था। साथ ही उसे फर्जी पास देकर कहा कि रविवार को छुट्टी होती है। इसके बाद सीएम उड़नदस्ता ने पुलिस और एक्साइज विभाग की मौजूदगी में गाड़ी से शराब की पेटियां निकलवाई। इसमें इंपीरियल ब्ल्यू, रॉयल स्टैग व्हीस्की, हंड्रेड पाइपर व्हीस्की, ब्लैक डॉग, किंगफिशर समेत कई ब्रांडेड शराब और बीयर की पेटियों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed