फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chemist shop, every month, observe 50, DC garima mittal

हर माह होगा 50 केमिस्ट शॉप का निरीक्षण: डीसी

Sat, 13 Aug 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Chemist shop, every month, observe 50, DC garima mittal
weirdest medical professions - फोटो : oddee
अब प्रत्येक माह पंचकूला की पचास केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण होगा। यह आदेश पंचकूला की डीसी डा. गरिमा मितल ने दिए हैं। इसके लिए एक मीटिंग डीसी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में हुई। बैठक में ड्रग कंट्रोल अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही स्वास्थ्य, पुलिस, डिप्टी एडीओ नरेंद्र भोरिया, एसीपी मनीष सहगल सहित संबंधित अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


डीसी ने जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी को हिदायत देते हुए कहा कि एक माह में कम से कम 50 केमिस्ट दुकानों का निरीक्षण करें जिससे दुकानदार नशे को बेच न सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मासिक बैठक के  दौरान दें। उन्होंने कहा कि जिले से ऐसी कई शिकायत मिली हैं कि केमिस्ट की दुकानों में नशे वाली दवाएं बेची जाती हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए वह नियमित जांच करें। इसके साथ ही डीसी ने कहा कि जिले में स्थित हुक्काबारों की नियमित रूप जांच करें और उसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed