{"_id":"62d1c30df0dc1f183346a942","slug":"cheated-three-lakh-rupees-by-making-uncle-pkl-office-news-pkl456690699","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा बनाकर तीन लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा बनाकर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
पंचकूला। दोस्त की मां को बीमार बताकर तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फतेहपुर निवासी शंभू की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 22 जून की रात 10 बजे उसके मोबाइल पर विदेश से एक फोन आया। फोन करने वाले ने शिकायतकर्ता को अपना चाचा बताया।
उसने शिकायतकर्ता को जल्द ही भारत आने की बात कही। आरोपी ने कहा कि वह शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 9.20 लाख रुपये जमा करवा रहा है जो कि वह भारत पहुंचकर वापस ले लेगा। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उनका बैंक खाता नंबर मांगा। पहले तो शिकायतकर्ता ने बैंक खाता नंबर देने से मना कर दिया, लेकिन काफी जिद्द करने पर उसे बैंक खाते की जानकारी दे दी। इसके कुछ ही मिनटों बाद शिकायतकर्ता को एक कॉल आई।
उसने बताया कि उनके बैंक खाते में 9.20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। क्लीयरेंस में कुछ समय लगेगा। उसके कुछ देर बाद दोबारा आरोपी ने फोन किया और कहा कि उसके दोस्त की मां काफी बीमार है। उसे पैसों की जरूरत है। उसके पास जितने पैसे थे, उसने उनके बैंक खाते में जमा करवा दिया है। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोपी के बताए बैंक खाते में तीन लाख रुपये दो ट्रांजेक्शन में जमा करवा दिए। कुछ देर बाद शिकायतकर्ता को साइबर फ्रॉड का अंदेशा हुआ और मामले की शिकायत पुलिस में दी।