फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 1.39 lakh in the name of completing the task

Panchkula News: टास्क पूरा करने के नाम पर 1.39 लाख रुपये ठगे

Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 1.39 lakh in the name of completing the task
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने का झांसा देकर 1.39 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। स्टेट साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 फतेहपुर निवासी प्रवीन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को उन्हें अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप में एड किया गया। जहां पर उनकी चैट हुई। उन्हें प्रति टास्क पूरा करने पर 50 रुपये देने की बात कही गई।
उन्होंने शुरू में तीन टास्क पूरे किए। इसके बदले में उन्हें 150 रुपये भेजा गया। इसके बाद उन्हें एक हजार रुपये का टास्क पूरा करने को कहा गया। उन्होंने कहे अनुसार एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके एवज में उनके 1400 रुपये प्राप्त हुए। उसके बाद उनको तीन हजार रुपये का टास्क पूरा करने को कहा। टास्क पूरा करने के बाद उनके खाते में 5727 रुपये आ गए।
विज्ञापन

20 हजार रुपये का टास्क भेजा

इसके बाद उन्हें 20 हजार रुपये का टास्क पूरा करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने उनसे टास्क के पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने कहा कि रुपये निकालने के लिए पहले 60 हजार रुपये का टास्क पूरा करना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने कहे अनुसार पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी शिकायतकर्ता को पैसे देने का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। उसके बाद उन्हें साइबर फ्राड होने का शक हुआ। आरोपियों ने टास्क पूरा करने के नाम पर करीब 1.39 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed