फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Charges framed against accused in murder case of young man by hitting him with helmet

Panchkula News: हेलमेट मारकर युवक की हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against accused in murder case of young man by hitting him with helmet
चंडीगढ़। नवंबर 2023 को सेक्टर-17 में बस स्टैंड के पास एक युवक की दो युवकों ने हेलमेट मार-मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जिला अदालत ने हल्लोमाजरा निवासी विजय कुमार उर्फ बिजू और मनीमाजरा निवासी हरी प्रसाद के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इनके खिलाफ 26 अप्रैल से हत्या का मुकदमा चलेगा। केस के मुताबिक अभिषेक ने पहले विजय और हरी के साथ रात को शराब पी। तीनों ने परेड ग्राउंड के पास सड़क पर कार से उतर कर भंगड़ा डाला। लेकिन तभी उनकी अभिषेक के साथ किसी बात पर गाली-गलौच हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विजय और हरी ने अभिषेक को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने अभिषेक के सिर और चेहरे पर हेलमेट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिर उसे बेसुध हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गए। ये वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों को वारदात के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed