फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandugarh, Strong sun and hot winds made trouble, today heat can run

तापमान बढ़ने के साथ चलीं गर्म हवाएं, आज लू चलने के आसार

Wed, 30 Jun 2021 03:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Chandugarh, Strong sun and hot winds made trouble, today heat can run
चंडीगढ़। मानसून की बारिश नहीं होने से चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन 10-12 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा जबकि एयरपोर्ट इलाके में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को लू (हीट वेव) की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि लू घोषित करने के लिए दो पैमाने जरूरी होते हैं। पहला, तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा हो, दूसरा लगातार दो दिन ऐसी स्थिति रही हो। मंगलवार को पहला ही दिन था। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में बुधवार को लू महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री की संभावना दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। हल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन इसका तापमान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने 13 जून को मानसून की घोषणा कर दी थी। इस घोषणा के बाद दो दिन तक तो बारिश हुई, लेकिन उसके बाद ही मानसून कमजोर पड़ गया। 17 जून के बाद सिर्फ चार एमएम बारिश दर्ज की गई है।
48 घंटे बाद बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि लगातार कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। कोई भी मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा था, लेकिन अब एक उम्मीद बन रही है। बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का आना शुरू हो रहा है, जो पश्चिमी हवाओं को हटाने का काम करेंगी। इससे हवा में नमी बढ़ेगी और बारिश की संभावना बनेगी। अगले 48 घंटे बाद मौसम में बदलाव आएगा और दो और तीन जुलाई को बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान नीचे आएंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दो से चार जुलाई तक अच्छा मौसम रहेगा। बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

कोट
आज भी तापमान के बढ़ने के आसार हैं। लू भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। दो जुलाई के आसपास मौसम में बदलाव आ सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
-शिवेंद्र सिंह, मौसम वैज्ञानिक, चंडीगढ़ मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed