फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, political, Panchayati Raj, panchayats, harmohan Dhawan, AAP

पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने वालों ने पंचायतें ही खत्म कर दीं- धवन

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, political, Panchayati Raj,  panchayats, harmohan Dhawan, AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने सेक्टर-9 सी स्थित वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन के आवास पर केक काटकर नगर निगम का स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही 25 साल से चंडीगढ़ बेहाल, अब यहां केजरीवाल के नारे के साथ आगामी नगर निगम चुनाव में 35 सीटों पर आप की जीत का दावा किया गया। धवन ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने का दावा करने वालों ने चंडीगढ़ में पंचायतें ही खत्म कर दीं।
विज्ञापन

हरमोहन धवन ने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में उनका सफाया तय है। लाल डोरे के बाहर बने मकानों के निर्माण के समय अधिकारी कहां थे, जो अब उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने से मना कर रहे हैं। धवन ने कहा कि मल्टीलेवल पार्किंग को सफेद हाथी बनाकर खड़ा कर दिया, उसका कोई उपयोग नहीं है। स्मार्ट पार्किंग के नाम पर लोगों को धोखा दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई का आंकड़ा नहीं है। पानी के दाम बढ़ा दिए, फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। स्मार्ट सिटी में कचरे के ढेर हैं। 25 साल तक सत्ता में रहने वाली पार्टियों ने जनता के साथ केवल धोखा किया है।
विज्ञापन

धवन ने कहा कि आम आदमी पार्टी शहर में दिल्ली मॉडल लागू कर व्यवस्थाओं को बेहतर करेगी। गांव में फिर से पंचायतें बनेंगी और लाल डोरे से बाहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी। हमारे पास 35 वार्डों का खाका तैयार है। इस मौके पर दिल्ली से आप विधायक जरनैल सिंह, कन्वीनर प्रेम गर्ग, सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, नगर निगम चुनाव कमेटी के प्रभारी चंद्रमुखी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई कांग्रेसी बता दे कि जिसने फोन किया हो
हरमोहन धवन ने कहा कि कोविड काल में डॉक्टरों की सलाह के चलते अभी थोड़ी दूरी रही, लेकिन कुछ दिनों से मेरे दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कोई कांग्रेसी बता दे कि मुझे जिसने फोन किया हो। मैं काफी समय राजनीति में रहा हूं। मुझे पता है कि चंडीगढ़ को पिछले 25 साल में काफी नुकसान हुआ है।

छाबड़ा के साथ पहुंचे संदीप भारद्वाज, चंद्रमुखी ने हटवाई कुर्सी
कार्यक्रम में आप नेता प्रदीप छाबड़ा के साथ हाल ही में पार्टी में शामिल संदीप भारद्वाज भी पहुंचे थे। इस दौरान छाबड़ा के लिए मंच पर कुर्सी लगी थी। एक कार्यकर्ता ने छाबड़ा के साथ ही संदीप भारद्वाज की कुर्सी भी रख दी। इस पर चंद्रमुखी शर्मा ने तत्काल कुर्सी को हटवा दिया। मामले में आप के कन्वीनर प्रेम गर्ग ने बताया कि पार्टी में एक अनुशासन है, इसलिए पद के अनुसार मंच पर कुर्सी थी। किसी कार्यकर्ता के मन में भेदभाव पैदा न हो, इसलिए कुर्सी को हटवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed