फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, PGI school building completed in 2019, school not started yet

2019 में बनकर तैयार हुई पीजीआई स्कूल की बिल्िंडग, अब तक नहीं शुरू हो पाया स्कूल

Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
chandigarh, PGI school building completed in 2019, school not started yet
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पीजीआई की रोटरी सराय में चल रहे स्कूल के लिए 2019 में इमारत बनकर तैयार हुई थी, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण स्कूल वहां शिफ्ट नहीं हो पाया है। इमारत को पहले कोरोना महामारी के समय में यूटी प्रशासन की ओर से क्वारटींन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। तीन-चार माह पहले इसे खाली किया गया, लेकिन इसकी हालात स्कूल चलाने की नहीं थी, इसलिए अभी इंजीनियरिंग विभाग के साथ चर्चा कर रख-रखाव के काम को करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोटरी सराय में संचालित स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि पीजीआई-12 स्कूल इमारत की चहारदीवारी छोटी है, जिस कारण कुछ समय पहले सांभर वहां घुस गया था। ऐसी स्थिति में बच्चों के लिए स्कूल शुरू करना जोखिम भरा है। स्कूल का गेट नदी की तरफ खुलता है, इसलिए वहां मिट्टी और ग्रिल लगवाने का काम भी अभी बाकी रहता है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने इंजीनियरिंग विभाग के साथ चर्चा की है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में अधिक दाखिले होने के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। स्कूलों में बच्चों को सामाजिक दूरी से बैठाने और सुलभ शैक्षणिक व्यवस्था के लिए नए स्कूलों की जरूरत है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली से दसवीं में 19 हजार के करीब और ग्यारहवीं में इस वर्ष 17 हजार के करीब नए दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

2002 से सराय में चल रहा स्कूल
सेक्टर-12 के बच्चे अभी पुरानी व्यवस्था के साथ पीजीआई रोटरी सराय में 2002 से संचालित स्कूल में ही पढ़ने को मजबूर हैं। इमारत बनने के बाद भी दो साल से रखरखाव के काम पूरे नहीं होने के कारण बच्चों को नहीं मिल पा रही है। इस स्कूल में प्री-नर्सरी से लेकर दसवीं तक के 850 बच्चे पढ़ते हैं जो सेक्टर-12, पीजीआई, पेक, नयागांव, खुड्डा जस्सू, खुड्डा लाहौरा क्षेत्र के बच्चे पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में स्कूल की इमारत में हो गई थी चोरी
इमारत बनने के बाद 2020 में स्कूल में चोरी हो गई थी। इसमें टाइल्स, स्लैब्स, पाइपें, स्कूल की पूरा बिजली का सामान, फर्नीचर व सरिये इत्यादि चुरा लिए गए थे।

कोट्स :
अगले हफ्ते स्कूल को लेकर बैठक
सेक्टर-12 में बनी नई स्कूल की इमारत को लेकर इंजीनियरिंग विभाग के साथ अगले हफ्ते बैठक रखी गई है। स्कूल में चाहरदीवारी और मिट्टी गिरवाने जैसे कुछ रख-रखाव के काम अभी बकाया है। इनके पूरा होने के बाद बच्चों को स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। -पालिका अरोड़ा, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed