फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   chandigarh, Pawan Bansal, Political party workers, congress

बंसल से मिलने के लिए लाइनों में लगे नेता ओर कार्यकर्ता

Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Pawan Bansal, Political party workers, congress
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की कतार लग गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से मिलने के लिए नेता लाइन में लगे रहे। बंसल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। उन्होंने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस व पार्टी के अन्य संगठनों के नेताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और नेता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। महिला शक्ति को देखकर कांग्रेस के नेता भी उत्साहित नजर आए। कई नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में मुलाकात की।
विज्ञापन

100 लोगों ने टिकट के लिए फार्म लिया
प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता एचएस लक्की ने बताया कि सोमवार को 100 लोगों ने टिकट के लिए फार्म लिया। पार्टी ने टिकट के आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के लिए पांच हजार और एससी के लिए तीन हजार रुपये आवेदन शुल्क रखा है। यह शुल्क फार्म जमा करवाने के समय देना होगा। यह राशि पार्टी के फंड में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी का पक्ष नहीं लिया जाएगा
पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह है। पार्टी में सभी बराबर हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पार्टी कार्यालय पहुंचीं। इससे पार्टी भी उत्साहित है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए कहा है। किसी का पक्ष नहीं लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं से बात की है। सभी ने कहा है कि पार्टी के लिए बढ़-चढ़ कर काम करेंगे।
पवन बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed