फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh, Municipal commissioner gave the message of clean Chandigarh by cycling

नगर निगम आयुक्त ने साइकिल चलाकर दिया स्वच्छ चंडीगढ़ का संदेश, 15 किमी तक निकली रैली

Mon, 20 Sep 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Municipal commissioner gave the message of clean Chandigarh by cycling
चंडीगढ़। साइकिलगिरी समूह की ओर से रविवार सुबह साइकिल रैली निकाली गई। इसमें नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने साइकिल चलाकर शहर को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। 15 किलोमीटर की रैली में 100 से लोगों ने साइकिल चलाई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे सेक्टर-48 के क्लाउड 9 अस्पताल से इंडस्ट्रियल एरिया-फेज 2 तक रैली निकाली गई। इस मौके पर पहुंचीं आयुक्त ने कहा कि 22 सितंबर को विश्व कार फ्री डे है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। चंडीगढ़ की सड़कों पर तेजी से बढ़ते कारों के दबाव को कम करने की जरूरत है। हम सप्ताह में एक बार ही साइकिल का प्रयोग करेंगे, तब भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिन लोगों के पास साइकिल नहीं है, उनके लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत साइकिल संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में विशेष साइकिल ट्रैक हैं, जो हमें यातायात में परेशान नहीं होने देगा। साइकिल चलाने से एक तरफ पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देंगे, वहीं दूसरी ओर अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकेंगे। सिटी ब्यूटीफुल की सुंदरता को बनाए रखने में हमें जिम्मेदारी लेनी होगी। अंत में साइकिलगिरी समूह ने आयुक्त को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed