फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh Health, Offline, Physical OPD registration in GMCH-32 from today

जीएमसीएच-32 में आज से काउंटर पर कराएं ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पंजीकरण

Mon, 20 Sep 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Health, Offline, Physical OPD registration in GMCH-32 from today
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में सोमवार से ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज काउंटर पर पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण सुबह 8 से 11 बजे तक होगा। इसके लिए मरीजों को काउंटर पर कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी या फिर कोरोना टीका लगवाने के दोनों खुराक का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 में भी मरीजों को ओपीडी के दौरान अपनी कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी या टीकाकरण सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। हालांकि, आपातकालीन व गंभीर रोगियों के लिए पहले यह चीजें जरूरी नहीं होेंगी, चिकित्सक उनका इलाज शुरू कर देंगे और जैसे ही उनकी हालत ठीक होगी तो उन्हें कोविड टेस्ट करवाना होगा। जीएमएसएच-16 के मरीजों के लिए ओपीडी पंजीकरण सेक्टर-15 के ई संपर्क केंद्र पर हो रहे हैं। अन्य केंद्रों पर भी यह सुविधा जल्द मिलेगी। जीएमएसएच में देखा गया कि रात को इमरजेंसी के समय मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। इससे कोविड का विस्तार हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी की तैनाती होगी। यह व्यवस्था दो से तीन दिन में लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed