{"_id":"61ae77117f02ba2a8e76ce3d","slug":"chandigarh-health-12-new-corona-infected-found-panchkula-news-pkl435248663","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले। संक्रमण दर बढ़कर 0.61 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, दो जुलाई के बाद एक लंबे अंतराल पर एक दिन में 12 केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और यूटी प्रशासन चिंतित है। उधर, बढ़ते मरीजों के साथ कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1969 लोगों की कोरोना जांच की, जबकि 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। विभाग ने कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या बढ़ा दी है। बता दें कि अब तक शहर में कोरोना से 820 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना टीकाकरण करवाने की अपील की है।
शहर में डेंगू के 8 मरीज मिले
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को डेंगू के 8 मरीज मिले। डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 1563 हो गई है। दिसंबर में अब तक 57 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक अन्य प्रदेशों के 499 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। शनिवार को जिन क्षेत्रों से मरीज मिले, उनमें सेक्टर-12, 26, हल्लोमाजरा, मलोया, मनीमाजरा और मौलीजागरां शामिल है।