फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh got first defeat of the year

चंडीगढ़ को मिली साल की पहली हार

Thu, 20 Feb 2020 11:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh got first defeat of the year
चंडीगढ़। पारुषि प्रभाकर की चार विकेट भी चंडीगढ़ की हार नहीं रोक सकी। बिहार के खिलाफ मुकाबले में चंडीगढ़ को साल की पहली हार का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश स्थित कपाड़ा में खेली जा रही बीसीसीआई वुमेंस अंडर 19 वन डे टूर्नामेंट में वीरवार को चंडीगढ़ की लड़कियों की टीम बिहार की ओर से दिए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करतेे हुए मात्र 81 रनों पर ढेर हो गई। चंडीगढ़ को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले बिहार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और टीम ने सधी शुरुआत दी। ज्योति ने आठवें ओवर में कप्तान श्रुति (17) के रूप में पहला विकेट उखाड़ा, जिसके बाद जिम्मा चंडीगढ़ की कप्तान काशवी गौतम ने संभाला। काशवी ने अगलेे ही ओवर में विशालक्षी को दो के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 34 रन ला खड़ा किया। इसके बाद वैदेही और यशिता ने पारी को संभालते हुए अगले 12 ओवर्स में 44 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन

शिवाली ने 45 गेंदों पर 37 के निजी स्कोर पर खेल रही वैदेही को क्लीन बोल्ड कर खतरनाक दिख रही साझेदारी का अंत कर स्कोर को तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन किया। इसके बाद पारुषि प्रभाकर का बॉलिंग अटैक विपक्ष के लिए घातक साबित हुआ। पारुषि ने पहले अनिष्का राज (12) को 34वें ओवर में चलता किया, जिसके बाद 38 ओवर में हर्षिता को दो रन के निजी स्कोर पर आउट किया, जिससे आधी टीम 133 रनों पर पैवेलियन जा बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

40वें ओवर्स में पारी की सर्वाधिक स्कोरर यशिता सिंह (54) भी पारुषि का शिकार हुई। बॉलर्स ने स्लॉग ओवर्स में रनों की गति में अंकुश लगाकर निरंतर समय पर विकेट निकाले। इसी बीच पारुषि को आर्या से रिटर्न कैच प्राप्त हुआ, जबकि अनीता ने पुछल्ले बल्लेबाजों को काबू किया। उन्होंने शिवानी को तीन जबकि तेजस्वी को पांच के निजी स्कोर पर आउट कर बिहार को निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 157 रनों पर रोका। पारुषि ने 33 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि अनीता ने दो विकेट चटकाए। काशवी, ज्योति और शिवाली को एक एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।

158 रनों का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की पूरी टीम 36वें ओवर में 81 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें सर्वाधिक 29 रन अतिरिक्त के रूप में आए। मेहुल ने सर्वाधिक 19 रन, जबकि सिमरन ने 15 रनों का योगदान दिया। किसी अन्य बल्लेबाज डबल डिजिट का आंकड़ा छू नहीं पाया। बिहार की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट तेजस्वी ने चटकाए, जबकि हर्षिता को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed